Munawwar Rana Attack on Yogi | शायर मुनव्वर राणा बोले: UP में फिर बनी योगी सरकार तो कर लूंगा पलायन

By अंकित सिंह | Jan 29, 2022

उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम अपने चरम पर है जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे बयानों की भी बाढ़ भी बढ़ती जा रही है। अक्सर भाजपा और योगी सरकार पर निशाना साधने वाले शायर मुनव्वर राना एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर हमला किया है। मुनव्वर राना ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के हालात ठीक नहीं है। अगर इस बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनती है तो वह पलायन कर लेंगे। राना ने दावा किया कि जनता असल मुद्दों पर गौर करके वोट डालेगी। यूपी चुनाव से जिन्ना-पाकिस्तान का क्या लेना देना? इससे किसी पार्टी को कुछ भी हासिल नहीं होगा। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। 10 मार्च को इसके नतीजे आएंगे।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- UP में अब पलायन नहीं प्रगति होती है

एक समाचार पत्र से बातचीत में मुनव्वर राना ने कहा कि भाजपा सरकार मुसलमानों में इतना खौफ पैदा कर रही है कि कोई बोल ही नहीं सकता। यह सरकार सिर्फ एक जाति विशेष के नेताओं की ही मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर ओवैसी की मदद से उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनती है तो यहां रहने का कोई मतलब ही नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कैराना से 10 हिंदुओं के पलायन का जिक्र किया जाता है। लेकिन हजारों मुस्लिम पलायन कर रहे हैं जिन पर कोई ध्यान नहीं देता।

प्रमुख खबरें

UBT सांसदों को तोड़ने की साज़िश! Anil Desai बोले - कोई दबाव नहीं, अफ़वाहें बेबुनियाद

FIFA World Cup: Iran का गंभीर आरोप, US ने टीम को मैच के तुरंत बाद देश छोड़ने को कहा!

Monsoon Travel Tips: बारिश में भी आपकी ट्रैवलिंग होगी Super Safe, बस अपने बैग में रख लें ये 7 Life Saver चीजें

FIFA World Cup 2026: कॉम्पिटिटिव एनिमल Messi फिर मैदान पर, Argentina को दूसरी ट्रॉफी की उम्मीद