साफ यमुना के दावे का खुली पोल, छठ से पहले दिखा जहरीला झाग, केजरीवाल सरकार पर हमलावर हुई भाजपा

By अंकित सिंह | Oct 27, 2022

देश दुनिया में छठ महापर्व की तैयारी हो रही है। छठ के अवसर पर व्रती जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देते हैं। दिल्ली में भी छठ करने वालों की तादाद काफी ज्यादा है। हालांकि, दिल्ली की यमुना नदी से जो तस्वीरें सामने आ रही है वह श्रद्धालुओं को परेशान कर सकती है। दरअसल, दिल्ली में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। यह जहरीला झाग कालिंदी कुंज इलाके में देखा गया है। यमुना नदी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह झाग काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। भले ही दिल्ली सरकार की ओर से साफ यमुना के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इस तरह की चीजें छठ के मौके पर श्रद्धालुओं को परेशान करती हैं। दिल्ली में छठ व्रती भारी संख्या में यमुना नदी में त्योहार मनाने और अर्घ देने जाते हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना नदी के किनारे निर्धारित घाटों पर छठ पूजा की मंजूरी, LG ने केजरीवाल को भ्रामक प्रचार करने से बचने की दी हिदायत


दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार फिलहाल छठ की तैयारियों में जुटी हुई है। यमुना किनारे कई घाट तैयार कराए जा रहे हैं जहां छठ पर्व मनाया जाएगा। लेकिन झाग वाली तस्वीरें डराने वाली है। इससे पहले उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि किसी भी तरह से पूजा की सामग्री या अनाज यमुना में प्रभाहित ना हो, यह ध्यान दिया जाना चाहिए। दिल्ली में पहले ही जहरीली हवा को लेकर राजनीति हो रही है। अब यमुना में इस तरह के झाग छठ व्रतियों के लिए परेशानी की सबब है। इसी को लेकर अब भाजपा अरविंद केजरीवाल की सरकार पर हमलावर हो गई है। 


भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि केजरीवाल हर साल यमुना जी को साफ करने की बात करते हैं और हर साल अपने वादे से मुकर जाते हैं। भाजपा की ओर से ट्वीट कर लिका गया कि 8 साल सत्ता में रहते न यमुना साफ हुई,न ही कूड़े के प्रबंधन के लिए आप ने किया कोई काम-अब चुनाव आते ही फिर से लगाने लगे इल्जाम? भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि देश की जनता यह देखे कि दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कितना बड़ा झूठा और बेहरूपिया है। यह है केजरीवाल की हकीकत, माँ यमुना जी खुद अपने मुंह से बोल रही हैं कि मुझे साफ करने की जगह और भी गन्दा और प्रदूषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो अरविंद केजरीवाल 7 साल से कहता आ रहा है कि मैं यमुना जी में डुबकी लगाऊंगा, उनको मैं अनुरोध करता हूँ केजरीवाल जी आयें और अपने झूठ के इस प्रदूषण युक्त गंदे पानी में डुबकी लगाएं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rashmika Mandanna- Vijay Deverakonda की संगीत सेरेमनी, उदयपुर की शाम से सामने आईं दिल छू लेने वाली तस्वीरें

परंपरा, उत्साह और सामाजिक समरसता का पर्व है होली

Chandra Grahan 2026: 3 घंटे का ग्रहण 6 राशियों के लिए घातक, जानें किन राशियों पर पड़ेगा बुरा असर

Dubai में धमाकों का खौफ, संकट से निकलकर Bengaluru लौटीं PV Sindhu ने सुनाई आपबीती