दिल्ली में यमुना नदी के किनारे निर्धारित घाटों पर छठ पूजा की मंजूरी, LG ने केजरीवाल को भ्रामक प्रचार करने से बचने की दी हिदायत

LG
ANI
अभिनय आकाश । Oct 26 2022 2:18PM

एलजी के सचिवालय कार्यालय ने कहा कि एलजी द्वारा स्वीकृत छठ पूजा का प्रस्ताव नामित घाटों के लिए विशिष्ट था - केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यमुना पर कहीं भी पूजा हो सकती है, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यमुना पर निर्धारित घाटों पर छठ पूजा को मंजूरी दी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से श्रद्धालुओं के लिए साफ-सुथरे घाट और पानी सुनिश्चित करने को कहा। एलजी ने अरविंद केजरीवाल को "भ्रामक और समय से पहले प्रचार" के खिलाफ भी आगाह किया। उपराज्यपाल का निर्देश केजरीवाल के उस ट्वीट के जवाब में आया जिसमें उन्होंने कहा था कि यमुना पर कहीं भी पूजा हो सकती है। एलजी ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस, ठंडी हवाएं चलने की संभावना

एलजी के सचिवालय कार्यालय ने कहा कि एलजी द्वारा स्वीकृत छठ पूजा का प्रस्ताव नामित घाटों के लिए विशिष्ट था - केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यमुना पर कहीं भी पूजा हो सकती है, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो रहा है।"एलजी सक्सेना ने राजस्व और पर्यावरण विभागों को यमुना में प्रदूषण के संबंध में राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: चुनावी जीत के चक्कर में केजरीवाल भूले संविधान की मर्यादा? हिंदू वोटर्स को लुभाने के लिए नोट पर लक्ष्मी-गणेश छपवाने की मांग

21 अक्टूबर को दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने एएनआई को बताया कि "दिल्ली में रहने वाले यूपी और बिहार के लाखों लोगों की धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं और भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, सीएम केजरीवाल ने यमुना नदी के किनारे विभिन्न घाटों पर छठ पूजा के उत्सव की अनुमति देने के मेरे प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़