नियंत्रण रेखा पार कर आई PoK की महिला को वापस भेजा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2024

पुंछ। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से भारतीय हिस्से में आई 45 वर्षीय महिला को मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला दो दिन पहले गलती से नियंत्रण रेखा पार भारत की ओर आ गई थी।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों से संपर्क किया और महिला को मंगलवार की दोपहर छकन-दा-बाग के रास्ते मानवीय आधार पर वापस भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि महिला को पाकिस्तानी सेना को सौंपने के मौके पर असैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

White House Shooting पर PM Modi की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं

White House Shooting: हमलावर Cole Allen ने घटना को अकेले दिया अंजाम, Washington मेयर ने किया खुलासा

Indian Startups के लिए Funding का नया रास्ता खुला, Government ने जारी की Fund of Funds की नई पॉलिसी

Gurugram: लग्जरी अपार्टमेंट में आग से मचा बवाल, बिल्डर की लापरवाही पर सड़कों पर उतरे निवासी