लखीमपुर हिंसा मामला: पुलिस की कार्रवाई, आशीष पांडे और लव कुश को हिरासत में लिया गया

By अंकित सिंह | Oct 07, 2021

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद राजनीति जमकर हो रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस पर भी सरकार उठाए जा रहे है। इन सब के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस घटना के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जिन दो लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें आशीष पांडे और लव कुश शामिल है। दोनों से आईजी रेंज के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। घटना में आशीष और लव कुश दोनों ही घायल हुए थे। घटनास्थल पर पुलिस को खाली कारतूस भी मिला है जिसकी जांच कराई जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: नवजोत सिंह सिद्धू का अल्टीमेटम, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया तो मैं भूख हड़ताल करूंगा

वकील ने पीठ से कहा कि घटना की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है और राज्य मामले में एक स्थिति रिपोर्ट दाखिल करेगा। शीर्ष अदालत ने मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को तय की है। लखीमपुर खीरी में किसानों के प्रदर्शन के दौरान तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। इससे पहले, दोपहर में शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह उन दोनों वकीलों का पक्ष जानना चाहती है जिन्होंने लखीमपुर खीरी घटना में सीबीआई को शामिल करते हुए उच्च स्तरीय जांच का अनुरोध किया था।

प्रमुख खबरें

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया

नेपाल बाढ़ में 163 भारतीय सुरक्षित निकाले गए, चिलिमे सुरंग में राहत अभियान जारी

GST State-wise Report: Assam में 162% की रिकॉर्ड ग्रोथ, UP और Gujarat में भी बढ़ा कलेक्शन, कुछ राज्यों में आई गिरावट