France Violence: पुलिस को फोन के जरिए जासूसी की इजाजत, फ्रांस ने उठाया ये बड़ा कदम

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

फ्रांस की पुलिस अब फोन समेत अन्य उपकरणों से अपराधों में लिप्त संदिग्ध आरोपियों की जासूसी कर सकेगी। संसद में बहस के बीच कानून विदों ने इस मामले पर अपनी सहमति दे दी है। फ्रांसीसी पुलिस को संदिग्धों के फोन और अन्य उपकरणों के कैमरे, माइक्रोफोन और जीपीएस को सक्रिय करके उनकी जासूसी करने की अनुमति मिल गई है। न्याय सुधार विधेयक के तहत जासूसी प्रावधान को लेकर फ्रारंस में वामपंथी और अन्य अधिकार रक्षकों की ओर से विरोध किया गया था। 

बहस के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खेमे के सांसदों ने संशोधन भी पेश किए, जिसमें जासूसी प्रावधान के किसी भी उपयोग को न्यायाधीश द्वारा अनुमोदित करने और निगरानी की अवधि 6 माह से ज्यादा न करने की मांग रखी। लैपटॉप, कारों और अन्य जुड़ी वस्तुओं के साथ-साथ फोन को भी कवर करते हुए, यह उपाय कम से कम पांच साल की जेल की सजा वाले अपराधों में संदिग्धों के जियोलोकेशन की अनुमति देगा। आतंकवादी अपराधों के साथ-साथ अपराध और संगठित अपराध के संदिग्ध लोगों की आवाज़ और छवियों को रिकॉर्ड करने के लिए उपकरणों को दूर से भी सक्रिय किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: Europe में फैलने लगी फ्रांस के दंगे की आग, स्विट्जरलैंड के दुकानों पर पथराव, हिरासत में लिए गए 6 लोग

पुलिस फायरिंग में 17 साल के नाहेल की मौत के बाद फ्रांस में फैली अशांति एक हफ्ते बाद कम होती दिख रही है। 30 जून को हुई हिंसा के दौरान रात भर में 3880 लोगों को गिरफ्तार किया है। अपने देश को जलता देख फ्रांस के मूल निवासी सड़कों पर उतर आए हैं। अपने देश को बचाने के लिए फ्रांसिसी लोग शरणार्थियों और प्रवासियों से भिड़ गए हैं। फ्रांस के लोग दंगाईयों से अपने देश की रक्षा करना चाहते हैं।  

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज