बालाघाट में पुलिस और हॉक फोर्स ने महिला नक्सीली शारदा को मार गिराया, 8 लाख का था ईनाम घोषित

By दिनेश शुक्ल | Nov 07, 2020

भोपाल। मध्य  प्रदेश पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के तहत बालाघाट पुलिस तथा हॉक फोर्स को आठ लाख रूपये की ईनामी महिला नक्सली शारदा उर्फ पुज्जे को मारने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बालाघाट ने मुखबिर से सूचना मिलने पर हॉक फोर्स तथा बालाघाट पुलिस की दो टीम को थाना बैहर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मालखेड़ी में भेजा जहां 10-12 व्यक्ति दिखाई देने पर उन्होंने पकड़ने के लिए घेराव किया। पुलिस को देखते ही नक्स लियों द्वारा पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा नक्सलियों को घेर लिये जाने और आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी गई। चेतावनी के बावजूद नक्सलियों ने भागते हुये पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। नक्सलियों को पुलिस पार्टी पर 80-90 राउण्ड फायर किये। आत्मरक्षार्थ हॉफ फोर्स और पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। अंधेरे तथा घने जंगल का लाभ उठाकर नक्सली जंगल की ओर भागने में सफल रहे।

इसे भी पढ़ें: भोपाल में बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई, डायल-100 सेवा ने घायलों को पहुँचाया अस्पताल

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान) जी.पी.सिंह ने बताया कि सुबह उजाला होने पर पुलिस बल द्वारा घटना स्थल का तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक वर्दीधारी महिला नक्सली मय 12 बोर हथियार के जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष का शव प्राप्त हुआ। महिला नक्सली की पहचान खटिया मोचा दलम में सक्रिय एरिया कमेटी मेम्बर शारदा उर्फ पुज्जे निवासी पश्चिम बस्तर जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। महिला नक्सली पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा तीन लाख रूपये और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच लाख रूपये, इस प्रकार आठ लाख रूपये का ईनाम घोषित था। महिला नक्स ली पर जिला कबीरधाम छत्तीसगढ़ में आठ अपराध, जिला राजनांदगाँव (छ.ग.) में एक और जिला बालाघाट (म.प्र.) में नौ अपराध इस प्रकार कुल 18 नक्स ल अपराध दर्ज हैं।

 

इसे भी पढ़ें: उज्जैन में एसिड अटैक की शिकार महिला की मौत, पुलिस हत्या का मामला भी करेगी दर्ज

घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों को डराकर एकत्रित किया गया सामान अलग-अलग स्थानों पर पड़ा मिला जो नक्सली भागते वक्त छोड़ गये। इसमें लगभग सात जोड़ी जूते-चप्पल खेत तथा नाले की गीली मिट्टी में फंसे मिले जिनमें से एक में खून के निशान मिले हैं। जिससे यह प्रतीत होता है कि नक्सल दलम के अन्य सदस्यों में से कुछ घायल हैं जिनकी तलाश लगातार जारी है। इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, निरीक्षक अब्दुल सलीम खान, उपनिरीक्षक अजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक विपिन खलको, आरक्षक इस्लाम आलम और विकास कुमार की साहसिक भूमिका रही। पुलिस की दूसरी टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर श्यालम कुमार मरावी, एसडीओपी आदित्य मिश्रा और जवान शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार