रेमडेसिविर कालाबाजारी मामले में मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | May 20, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी मामले में इंदौर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर गोविंद राजपूत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। तुलसी सिलावट की पत्नी के ड्राइवर गोविंद से पुलिस ने पूछताछ की है। इंदौर की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूर्णिमा गडरिया के ड्राइवर पुनीत अग्रवाल ने अपने बयान में गोविंद का नाम लिया था। वहीं, मीडिया के सामने बयान देने पर पुलिस ने एक होमगार्ड और सिपाही पर कार्रवाई की है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से हुई मौत के आंकड़ों को छुपा रही शिवराज सरकार- जीतू पटवारी

पुलिस अभिरक्षा में मंत्री की पत्नी के ड्राइवर पर आरोप लगाने की घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात होम गार्ड सैनिक और पुलिस जवान पर कार्रवाई की गई। होम गार्ड सैनिक लक्ष्मण शर्मा होम गार्ड को मुख्यालय अटैच कर दिया गया। सत्यनारायण नामक पुलिस जवान को भी लाइन अटैच कर दिया है। गौरतलब है कि 18 मई को कोर्ट ले जाते समय आरोपी पुनीत अग्रवाल ने कैमरे के सामने बयान दिया था।

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा