By रेनू तिवारी | Aug 14, 2025
रेणुकास्वामी हत्याकांड के मुख्य आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद गुरुवार को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संख्या 1 पवित्रा और आरोपी संख्या 2 दर्शन को निचली अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ से मेडिकल जाँच के बाद उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पवित्रा के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने उन्हें अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे नाराज दर्शन ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। रेणुकास्वामी का शव 9 जून, 2024 को सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास मिला था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि मामले में आरोपी संख्या एक पवित्रा गौड़ा रेणुकास्वामी की हत्या का ‘मुख्य कारण’ थी। उन्होंने दावा किया कि जांच से यह साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में भाग लिया।
Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood