शूटिंग के दौरान पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल सहित पूरी टीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | May 02, 2021

पंजाबी गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल को शनिवार को पंजाब के पटियाला जिले के बानूर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कोविड -19 प्रतिबंधों के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिल्म के कुछ क्रू मेंबर्स को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के कुछ समय बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

कुछ दिनों पहले, अभिनेता जिमी शेरगिल को लुधियाना में कोविड -19 नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए अरेस्ट किया गया था। अभिनेता पर पंजाब के लुधियाना में एक निजी स्कूल में वेब सीरीज़, ऑनर 2 की शूटिंग के दौरान कोविड लॉकडाउन को अनदेखा करने का आरोप लगाया गया था। शूटिंग के दौरान जिमी, शो के सभी क्रू सदस्यों के साथ, कोविड -19 नियमों और विनियमों का पालन नहीं करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी थी। वास्तव में, कर्फ्यू लागू होने के दो घंटे बाद रात 8 बजे तक शूटिंग चली। जब पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया, तो वे मौके पर पहुंचे और शूटिंग के स्थान पर 100 से अधिक लोगों को पाया। बाद में जिमी और चालक दल के सभी सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव