Pakistan में पुुलिस की बर्बरता! PTI वर्कर को हिरासत में लिया फिर उतारा मौत के घाट...

By अभिनय आकाश | Mar 09, 2023

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलिस पर अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के एक कार्यकर्ता की हत्या का आरोप लगाया है। इमरान खान ने इससे संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में पीटीआई कार्यकर्ता अली बिलाल गिरफ्तारी के बाद पुलिस की वैन में जीवित नजर आया। पुलिस ने बाद में जानकारी दी कि अली बिलाल का निधन हो गया है। इमरान खान ने पुलिस वैन में बिलाल के होने का वीडियो जारी कर पुलिस पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के एआरवाई न्यूज चैनल का लाइसेंस निलंबित, इमरान खान के भाषण प्रसारित करने की वजह से हुई कार्रवाई

पीटीआई ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत के मौके पर जमान पार्क से दाता दरबार तक एक रैली की घोषणा की थी। शुरुआत में कहा गया था कि इमरान रैली की अगुआई करेंगे। हालांकि, जिला प्रशासन ने सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। पीटीआई कार्यकर्ताओं को मॉल रोड की ओर बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस के जमान पार्क इलाके में जाने के बाद हिंसा शुरू हो गई, जहां पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान का आवास स्थित है। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश