यूरिया युक्त जहरीली शराब बनाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही,1120 लीटर जहरीली शराब की नष्ट

By दिनेश शुक्ल | Dec 03, 2020

सिवनी। मध्य प्रदेश के जिला मुख्यालय स्थित छिंदवाडा रोड गंज वार्ड में कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर अलग-अलग केनों में कुल 120 लीटर यूरिया युक्त अवैध कच्ची शराब एवं लगभग 1000 लीटर यूरिया युक्त महुआ लाहन बरामद कर 03 आरोपितों को गिरफ्तार किया, वहीं  01 आरोपित मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें: वन भूमि पर अतिक्रमण कर बोई फसल, अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन अमले को खदेड़ा

बताया गया कि इस दौरान मौके से एक आरोपित अनिल पुत्र पूरन कुचबंदिया निवासी सिवनी फरार हो गया एवं अन्य तीन आरोपितों क्रमशः सोनू पुत्र भुन्नी वर्मा, दुर्गाप्रसाद पुत्र नारायण प्रसाद यादव और. बाबूलाल पुत्र जगतलाल उईके तीनों निवासी सिवनी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा