Mumbai Hoarding Collapse । 29 मई तक बढ़ाई गई विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे की पुलिस हिरासत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

मुंबई की एक अदालत ने रविवार को उस विज्ञापन कंपनी के निदेशक भावेश भिंडे की पुलिस हिरासत की अवधि 29 मई तक बढ़ा दी, जिसने यहां घाटकोपर इलाके में एक विशाल होर्डिंग लगाया था और जिसके गिरने से 17 लोगों की जान चली गई।

इसे भी पढ़ें: Rajkot Gaming Zone Fire । दो लोग गिरफ्तार, 4 अन्य को ढूंढ़ने में लगी पुलिस, गेमिंग जोन को लेकर सामने आई चौकाने वाली जानकारी

मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने रविवार को भिंडे को उसकी हिरासत की अवधि समाप्त होने पर मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष पेश किया। अपराध शाखा ने इस आधार पर उसकी हिरासत अवधि और बढ़ाने की मांग की कि वह कंपनी द्वारा शहर भर में लगाए गए अन्य होर्डिंग्स के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh के घोसी में PM Narendra Modi ने जनता को किया संबोधित, SP-Congress गठबंधन पर साधा निशाना

पुलिस ने कहा कि इसके अलावा होर्डिंग लगाने से जुड़े वित्तीय पहलू की भी जांच की जा रही है। आरोपी की ओर से पेश वकील रिजवान मर्चेंट ने इसका विरोध करते हुए कहा कि प्राथमिकी केवल ढहे होर्डिंग के संबंध में है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद भिंडे की पुलिस हिरासत की अवधि 29 मई तक बढ़ा दी। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, उसने होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं दी थी।

प्रमुख खबरें

Ishaq Dar ने ईरानी समकक्ष Abbas Araghchi से की बातचीत, कूटनीति पर दिया जोर

Delhi के Mohan Garden में स्कूल के बाहर छात्र पर चाकू से हमला, पांच आरोपी पकड़े गए

Mumbai में Tiger Shroff पर अज्ञात हमलावर ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे अभिनेता

Donald Trump ने इजराइली चुनाव में Benjamin Netanyahu को दिया समर्थन