भड़काऊ बयान देने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया गया: बोम्मई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

मंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि पुलिस को उन लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई निर्देश दिए गए हैं जो समाज में दरार पैदा करने के लिए भड़काऊ बयान देते हैं। बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था और शांति बरकरार रखना सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में धर्मों के बीच कोई सीधा संघर्ष नहीं है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: वसुंधरा राजे की मांग, करौली हिंसा के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाये

अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मुद्दे पर बोम्मई ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, वरिष्ठ नेता अरुण सिंह और नलिन कुमार कतील की अध्यक्षता वाली तीन टीमें पूरे राज्य का दौरा करेंगी। राज्य की कार्यकारी समिति की बैठक 16 और 17 अप्रैल को बुलाई गई है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति