पुलिस-अस्पताल ने सबूत नष्ट करने की कोशिश की : मृतका के माता-पिता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2025

आर जी कर अस्पताल में हुई घटना में जान गंवाने वाली महिला डॉक्टर के माता-पिता ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनकी बेटी के साथ बलात्कार और हत्या के सबूतों को नष्ट करने के पुलिस और अस्पताल अधिकारियों के कथित प्रयास की जिम्मेदारी से इनकार नहीं कर सकतीं।

मृतक चिकित्सक की मां ने एक प्रमुख बंगाली टीवी चैनल से कहा, ‘‘कोलकाता पुलिस, अस्पताल प्रशासन और सत्तारूढ़ तृणमूल के जनप्रतिनिधियों सहित सभी ने इस भयावह घटना को दबाने में सक्रिय भूमिका निभाई, ताकि सच्चाई सामने न आए।’’

स्नातकोत्तर प्रशिक्षु (31) का शव पिछले साल नौ अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। निचली अदालत ने 20 जनवरी को बलात्कार-हत्या मामले में एकमात्र दोषी संजय रॉय को मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

मृतका की मां ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कोलकाता पुलिस, अस्पताल और प्रशासन की विफलता से इनकार नहीं कर सकतीं।’’ तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोपों को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि ये टिप्पणियां कुछ ताकतों द्वारा प्रेरित हैं जो मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए तृणमूल और राज्य सरकार को खराब तरीके से दिखाना चाहती हैं।

प्रमुख खबरें

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?