भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी कई जगह दबिश

By दिनेश शुक्ल | Nov 16, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में दीपावली की रात को एक भाजपा कार्यकर्ता नीरज ऊंटवाल की हत्या कर दी गई थी। जबकि बीच बचाव के लिए आए उसके दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले के आरोपितों की तलाश में लगी पुलिस की टीमों ने रविवार देर रात विदिशा और सीहोर जिलों में छापामारी की। नेहरू कॉलोनी आंबेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय नीरज ऊंटवाल की दीपावली की रात उस समय समय हत्या कर दी गई थी, जब वे पूजन के बाद अपने घर के बाहर खड़े थे। नीरज पर हुए हमले के दौरान जब उनके दो चचेरे भाई उनके बचाव के लिए आए, तो हमलावरों ने उन पर भी चाकू से वार करके घायल कर दिया था। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट