पटियाला घटना को लेकर एक्शन में पुलिस, शनिवार सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, शिवसेना नेता गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Apr 29, 2022

पंजाब के पटियाला में आज दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च निकाला गया था। इसी दौरान दो समूहों के बीच झड़प हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी। दावा यह भी है कि एक पक्ष की ओर से खालिस्तान को लेकर भी नारेबाजी की गई। फिलहाल इस झड़प को लेकर पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई है। इसी सिलसिले में शिवसेना नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों ने 11 घंटे का कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। कर्फ्यू शाम 7:00 बजे से शुरू होकर सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा। जानकारी के मुताबिक कर्फ्यू लगाने की घोषणा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। हालांकि सभी आपात और आवश्यक सेवाओं के लिए कर्फ्यू में छूट दी जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि वह राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के संपर्क में हैं। मान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की है। क्षेत्र में शांति बहाल कर दी गई है। हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और किसी को भी राज्य में अशांति का माहौल पैदा नहीं करने देंगे।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब में शांति और सद्भाव बहुत महत्वपूर्ण है।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बताया कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि पटियाला में यह दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक झड़प 2 समूहों के बीच नहीं बल्कि 2 राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच थी। एक तरफ शिवसेना और कांग्रेस के लोग थे। जबकि दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल के लोग थे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के असामाजिक तत्व इस झड़प में शामिल हो गए, हिंसा की और पंजाब के माहौल को खराब करने का प्रयास किया। पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने तुरंत कानून-व्यवस्था बहाल कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पंजाब सरकार और पुलिस इस हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इन राजनीतिक दलों के मास्टरमाइंड को नहीं बख्शा जाएगा।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal