तेलंगाना में संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस अधिकारी की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2016

हैदराबाद। तेलंगाना के अदिलाबाद जिले में केरामेरी पुलिस थाना परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 27 वर्षीय एक उप-निरीक्षक की आज मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाना परिसर में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे उप-निरीक्षक, के. श्रीधर के सर्विस हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने से उनके सिर में गोली लग गई।

 

उन्होंने बताया कि उन्हें आसिफाबाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली गलती से चली थी या उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। करीमनगर जिले के सिरसिला मंडल के निवासी, श्रीधर पिछले कुछ महीने तक एक प्रशिक्षु के रूप में अपनी सेवा देने के बाद दो दिन पहले ही केरामेरी पुलिस थाना में एक उप-निरीक्षक के रूप में नियुक्त हुये थे। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन