आतंकवाद, उग्रवाद से देश को बचाने में पुलिस अधिकारियों की भूमिका अहम : केंद्रीय मंत्री राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2021

हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कहा कि देश आतंकवाद, उग्रवाद, सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरवाद और वामपंथी चरमपंथ जैसी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है और कहा कि इनसे निपटने में पुलिस अधिकारियों की भूमिका अहम है। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 72वें बैच के परिवीक्षार्थियों की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राय ने कहा कि करीब 2,000 पुलिस कर्मी-अग्रिम मोर्चा योद्धाओं ने मौजूदा वैश्विक महामारी के दौरान कोविड-19 से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी।

इसे भी पढ़ें: लद्दाख गतिरोध: गोगरा पोस्ट से पीछे हटीं दोनों देशों की सेनाएं, 12वें दौर की वार्ता में बनी थी सहमति

उन्होंने अधिकारियों से उनके तहत काम करने वाले पुरुषों एवं महिलाओं को नयी प्रौद्योगिकियों पर हर साल कम से कम 100 घंटे के लिए प्रशिक्षण देने की भी अपील की। विज्ञप्ति के मुताबिक 33 महिला अधिकारियों सहित 144 युवा आईपीएस परिवीक्षार्थियों और कुल 34 विदेशी परिवीक्षाधीनों- नेपाल पुलिस से 10, रॉयल भूटान पुलिस से 12, मालदीव पुलिस सेवा से सात तथा मॉरीशस पुलिस बल से पांच ने भी परेड में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान