महाराष्ट्र सरकार का पुलिस अधिकारियों को बड़ा तोहफा, अब साल में मिलेगी 20 सीएल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस अधिकारियों के आकस्मिक अवकाश (सीएल) की संख्या (एक साल में) 12 से बढ़ाकर 20 करने का फैसला किया है, गृह राज्य मंत्री शंभूराज देसाई ने मंगलवार को विधान परिषद को यह जानकारी दी। राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि किसी पुलिस अधिकारी की साप्ताहिक छुट्टी से एक दिन पहले उसे रात्रि ड्यूटी नहीं दी जाएगी। सीएल की संख्या बढ़ाने का यह निर्णय उन पुलिस कर्मियों को कुछ आराम देने के लिए लिया गया है जिनकी ड्यूटी के घंटे लंबे और व्यस्त होते हैं। 

प्रमुख खबरें

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ दिल्ली में 1.45 लाख से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण

Commonwealth Games 2026 में भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा, आस्ट्रेलिया शीर्ष पर

पीओके elections: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान समाप्त

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी बढ़ाएगी जांच का दायरा