नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने की गोलीबारी, दो मरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2024

नाइजीरिया में आर्थिक संकट के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई में दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने कम से कम दो अन्य राज्यों में भी गोलीबारी की। प्रदर्शनकारी बढ़ते आर्थिक संकट को दूर करने की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते अफ्रीका के शीर्ष तेल उत्पादक देश के लोग सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने ‘‘भ्रष्टाचार और कुशासन’’ को समाप्त करने की मांग की। मीडिया में आए विरोध-प्रदर्शन के वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को गोदामों में लूटपाट करते और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखा जा सकता है। हालात को देखते हुए तीन गर्वनर ने अपने राज्यों में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। सरकार ने इस मामले में फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक