Udaipur में रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, 39 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2025

पुलिस ने उदयपुर के पास एक रिसोर्ट में हो रही रेव पार्टी पर छापा मारा और वहां अनैतिक देह व्यापार के मामले में 39 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इनमें 31 युवक और आठ युवतियां हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि यह कार्रवाई गोगुंदा थाना क्षेत्र के विस्मा गांव में स्थित ‘इन्द्रप्रस्थ हेरिटेज रिसोर्ट’ में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ बड़े कारोबारी और ‘इवेंट ऑर्गेनाइजर’ शामिल हैं।

गोयल ने एक बयान में बताया कि सूचना मिली थी कि रिसोर्ट में रेव पार्टी रखी गई है। पार्टी में नाचने और देह व्यापार के लिए दिल्ली से लड़कियां बुलाई गई थीं। पुलिस टीम ने जब रिसोर्ट की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी तो वहां कई तरह की अनैतिक गतिविधियां की जा रही थीं।

पुलिस ने होटल संचालक मूला राम सहित आयोजकों और ग्राहकों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए 31 युवकों में अधिकांश मध्य प्रदेश के इंदौर, गुना, खंडवा और उज्जैन के रहने वाले हैं। वहीं पकड़ी गई आठ युवतियां मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा की रहने वाली हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Assam Election 2026: प्रियंका गांधी एक्शन में, Congress फरवरी अंत तक जारी करेगी Candidates की पहली सूची

इन 2 देशों से होगी भारत की अगली बड़ी जंग! इजराइल ने क्या खुलासा कर दिया?

अचानक 70 देशों के जंगी जहाज आ पहुंचे भारत, क्या है बड़ा प्लान?

Delhi में अब सिर्फ ₹5 में भरपेट भोजन, CM Rekha Gupta ने किया 70 Atal Canteens का उद्घाटन