Britain में 42 साल पहुले हुई भारतीय मूल के एक स्कूली बच्चे की हत्या की फिर जांच कर रही है पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2023

ब्रिटेन की पुलिस के जांचकर्ता भारतीय मूल के आठ वर्षीय स्कूली बच्चे के मामले की फिर से जांच कर रहे हैं। वह चार दशक पहले घर लौटते समय लापता हो गया था। विशाल मेहरोत्रा नामक यह बच्चा 29 जुलाई, 1981 को दक्षिण लंदन से लापता हो गया था। उसी दिन किंग चार्ल्स और डायना की शाही शादी हुई थी। सात महीने बाद विशाल वेस्ट सुस्सेक्स के रोगेट गांव के पास मृत पाया गया था। अब तक उसकी हत्या के मामले में किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सका है।

सुस्सेक्स पुलिस के खोजी अधीक्षक मार्क चैपमैन ने कहा, ‘‘ हम श्री मेहरोत्रा और विशाल के परिजनों के दर्द तथा उन सवालों का जवाब पाने की उनकी जिज्ञासा को समझते हैं कि 1981 में उसके साथ क्या हुआ था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस विशाल की त्रासदपूर्ण मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान करने तथा उसे एवं उसके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए कटिबद्ध है। अब तक सघन पुलिस जांच की गयी है लेकिन हम किसी भी नयी सूचना को हासिल करने और उसका स्वागत करने के लिए तैयार हैं और अधिकारी जांच की किसी भी तर्कसंगत दिशा में बढ़ते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

BJP कार्ड धारक ही Indian Citizen? Passport विवाद के बीच Owaisi का Government पर तंज

Ayodhya राम मंदिर चंदा विवाद: SIT रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद FIR की तैयारी, जल्द हो सकती हैं गिरफ्तारियां

Delhi Court का साफ संदेश: देर रात Call करने वाली महिला गलत नहीं, प्राइवेसी अहम

Ramayana Exclusive Preview: रणबीर-यश ने 150 कंटेंट क्रिएटर्स को दिखाई 15 मिनट की झलक, इंटरनेट पर मचाया तहलका