EC ने भाजपा कैंडिडेट कपिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने विवादित ट्वीट के मामले में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ शुक्रवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। मिश्रा ने अपने विवादित ट्वीट में दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले चुनाव को भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले जैसा बताया था। सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी। उन्होंने बताया कि जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 125 के तहत मॉडल टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी। 

बहरहाल, ट्विटर ने चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विवादित ट्वीट को हटा दिया है। इससे पहले, दिन में चुनाव आयोग ने ट्विटर से उचित कदम उठाने को कहा क्योंकि विवादित ट्वीट से सांप्रदायिक भावनाएं भड़क सकती हैं। चुनाव आयोग ने ट्विटर को कार्रवाई के बारे में भी बताने को कहा था। 

इसे भी देखें: चुनाव दिल्ली में और मुकाबला हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का, कैसे ?

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर