एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठी, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में कर रहे थे प्रदर्शन

By सुयश भट्ट | Dec 29, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का कहर बरसा है। बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में पुलिस ने छात्रों को पीटा पिटाई।कई छात्रों को पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस से उठाकर भी ले गई है।

वहीं विश्वविद्यालय के कुलपति आएं और उनसे बात कर उनकी मांगों पर विचार करें। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आरजे राव छात्रों से जब बात करने आए तो उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 मिनट के भीतर परीक्षा निरस्त करने संबंधी आदेश जारी कर आपको भिजवा रहा हूं। आदेश की कॉपी से पहले काफी संख्या में पुलिस पहुंच गई। 

इसे भी पढ़ें:कुत्ते और इंसान की गजब प्रेम कहानी,मालिक ने कुत्ते के साथ लगा ली फांसी 

आपको बता दें कि पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की। लेकिन संगठन के छात्र नही माने तब पुलिस ने यहां लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस करीब 9 छात्रों को कैंपस से उठा ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एनएसयूआई मेडिकल विंग के समन्वयक रवि परमार, छात्र नेता अक्षय तोमर व सोहन मेवाड़ा के साथ अन्य छात्रों को बागसेवनिया लेकर आई है।

इस मुद्दे पर यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी दर्जनों युवाओं के साथ बाग सेवनिया थाने पहुंचे हैं। त्रिपाठी छात्रों से मुलाकात करने पर अड़े हुए हैं जबकि पुलिस उन्हें अंदर नहीं जाने दे रही है। विवेक त्रिपाठी ने चेतावनी दिया है कि 1 घंटे के भीतर यदि सभी छात्रों को नहीं छोड़ा गया तो सैंकड़ों यूथ कांग्रेस थाने के बाहर धरना देगी।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया