भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष को हिंसा प्रभावित हावड़ा जिले में जाने से पुलिस ने रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को शनिवार को पुलिस ने हावड़ा जिले में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने से रोक दिया। मजूमदार ने दावा किया कि पुलिस ने कोलकाता के उत्तरपूर्वी इलाके के न्यू टाउन में स्थित उनके आवास के बाहर अवरोधक (बैरिकेड्स) लगा दिए,जब वह हावड़ा जिले के लिए रवाना होने वाले थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने शिवसेना का एक वोट अयोग्य घोषित कराने के लिए निर्वाचन आयोग पर दबाव बनाया: राउत

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और विधायक तापस राय ने आरोप लगाया कि उनकी यात्रा का इरादा सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था। राय ने कहा पुलिस ने उन्हें रोककर सही काम किया। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष हावड़ा जिले में प्रवेश कर गए और उन्होंने उन क्षेत्रों का दौरा किया, जहां पार्टी के कार्यालयों पर हमला किया गया था। घोष ने कहा मैंने उन इलाकों का दौरा किया, जहां हमारी पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़ की गयी थी। यहां की अराजक स्थिति प्रशासन की विफलता को दर्शाती है। जिले में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था, इसके जवाब में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। जिले में 13 जून तक इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। पंद्रह जून तक उलुबेरिया, डोमजूर और पंचला जैसे कई क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है। प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क मार्ग और रेलवे मार्ग को अवरुद्ध करने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हिंसा के कारण कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का 75 वर्ष की उम्र में निधन, BJP नेताओं ने जताया शोक

पीएम मोदी ने Nana Patekar के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक, कहा- उन्होंने हमें दिए ऐसे किरदार जिन्हें पीढ़ियों तक रखा जाएगा याद

Australian Open के 1 Point Slam में खेलेंगे Alcaraz और Sinner, 10 लाख डॉलर का इनाम

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का गोवा में निधन, नितिन गडकरी और शरद पवार ने जताया दुख