रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2025

प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाने में तैनात एक पुलिस उपनिरीक्षक को रिश्वत मांगने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रिंकू पुष्पाकर के खिलाफ थाना महेशगंज में एक मामला दर्ज है जिसकी विवेचना उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह कर रहे थे।

थाना महेशगंज पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जितेंद्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया तथा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ आरोपी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

ईसाई धर्मांतरण पर भड़क गये Bastar के ग्रामीण, Narayanpur Village में जबरदस्त हंगामा, Christian बने 26 परिवारों को गाँव वालों ने किया बहिष्कार

तेलंगाना Voter List पर ओवैसी का EC पर हमला, 12 में से 4 डॉक्यूमेंट्स तो मौजूद ही नहीं हैं

Stuart Fails to Save the Universe | Official Trailer | जानें कब और कहाँ होगा रिलीज़

Sai Sudharsan का श्रीलंका A के खिलाफ शानदार शतक, Test Team में No. 3 के लिए ठोका मजबूत दावा