गुर्जर समाज की महापंचायत में हिस्सा लेने आए लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2021

दादरी में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के दौरान शिलापट्ट से गुर्जर शब्द हटाए जाने से आक्रोशित गुर्जर समाज के लोगों ने रविवार को मिहिर भोज पीजी कॉलेज में ‘महापंचायत’ का आयोजन किया था जिसमें भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान से आए समाज के लोगों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में लिया।

हालांकि, इससे समाज के लोगों को कुछ खास फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने पुलिस लाइन में ही अपनी महापंचायत की। पुलिस हाजत में हुई महापंचायत में आमसम्मति से फैसला लिया गया कि दादरी में प्रतिमा स्थल पर नया शिलापट लगाया जाए, जिसपर ‘‘गुर्जर सम्राट मिहिर भोज” लिखा हो।

 

इसे भी पढ़ें: योगी ने किसानों को दिया तोहफा : गन्ना मूल्य में प्रति कुंतल 25 रुपये का इजाफा

 

राष्ट्रीय गुर्जर समन्वय समिति के अध्यक्ष अंतराम तंवर ने कहा, ‘‘अगर जिला प्रशासन शिलापट नहीं बदलता है तो गुर्जर समाज स्वयं ऐसा करेगा।’’ उन्होंने कहा कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर पवित्र किया जाएगा। तंवर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गुर्जर समाज भारतीय जनता पार्टी का बहिष्कार करेगा।

उन्होंने बताया, ‘‘पंचायत में आमसम्मति से 51 सदस्यीय गुर्जर स्वाभिमान समिति का गठन किया गया, जो आगे के आंदोलन का संचालन करेंगी।’’

पंचायत में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान से भारी संख्या में गुर्जर समाज के नेता व प्रतिनिधि पहुंचे थे। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि बिना अनुमति के महापंचायत हो रही थी, अतः वहां पर जा रहे लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए समुदाय के नेताओं और लोगों को पुलिस लाइन में रखा गया।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि गुर्जर समाज के लोगों ने मिहिर भोज पीजी कॉलेज में महापंचायत की अनुमति मांगी थी लेकिन कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए इसकी अनुमति नहीं दी गई।

 

इसे भी पढ़ें: कृष्ण जन्मभूमि मामले में एक और याचिका दाखिल

 

गुर्जर समाज के लोग बिना अनुमति की महापंचायत कर रहे थे, जबकि जिले में धारा 144 लागू है। वहीं, पुलिस की सख्ती के बाद गुर्जर समुदाय के लोगों ने दादरी से हटकर चिटैहरा गांव में महापंचायत शुरू कर दी थी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म

Gandhi परिवार पर BJP का वसूली वाला प्रहार, WhatsApp चैट दिखा कहा- Ticket के लिए मांगे 7 करोड़