प्रतापगढ़ जिले में पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी सहित दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2021

प्रतापगढ़ (उप्र)। जिले के कंधई थाना क्षेत्र के शिवसत गांव में रविवार देर शाम को दो पक्षों के बीच रास्‍ते का विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें चौकी प्रभारी समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गये। पुलिस ने मामले में सात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि शिवसत गांव के भालचन्द्र सिंह और रामेन्द्र सिंह के बीच रास्ते को लेकर विवाद है। भालचन्द्र ने रास्ता खुलवाने के लिए थाने में अर्जी दी थी।

इसे भी पढ़ें: कौन है जयंति घोष जिसे संयुक्त राष्ट्र ने उच्चस्तरीय सलाहकार समिति में किया नामित

एएसपी के मुताबिक हमले में उपनिरीक्षक जयशंकर तिवारी और आरक्षी अरुण घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और रामेन्द्र सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में रामेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में