फोन टैपिंग मामले में पुलिस ने देवेंद्र फडणवीस के घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2022

मुंबई। पुलिस ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वारिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के दक्षिणी मुंबई स्थित आवास और बीकेसी साइबर पुलिस थाने की सुरक्षा बढ़ा दी। यह कदम कथित गैरकानूनी फोन टैपिंग मामले में फडणवीस के बयान दर्ज कराने से पहले उठाया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई साइबर पुलिस ने फडणवीस को नोटिस जारी कर रविवार को मामले में पेश होने को कहा है। फडणवीस ने हालांकि, शनिवार को कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें यह सूचित करने के लिए संपर्क कियाकि पुलिस आवास पर जरूरी जानकारी लेने के लिए आएगी और उन्हें थाने आने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद CWC की बैठक, गांधी परिवार के सदस्यों के इस्तीफे से पार्टी का इनकार

इसके अलावा उन्हें जवाब देने के लिए दो बार नोटिस जारी किया लेकिन उसका भी जवाब नहीं दिया गया।’’ उन्होंने बताया कि इनके अलावा फडणवीस को तीन पत्र भेजे गए जिनमें पुलिस के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री ने उनका भी कोई जवाब नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि कथित रूप से फोन टैप करने और गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने के मामले में पिछले साल बीकेसी साइबर पुलिस थाने में सरकारी गोपनीयता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में शिकायत राज्य खुफिया विभाग ने दर्ज कराई थी।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा