PM मोदी को अपशब्द कहने पर पुलिस का बड़ा एक्शन, दरभंगा से आरोपी गिरफ्तार, गरमाई सियासत

By अंकित सिंह | Aug 29, 2025

दरभंगा में इंडिया ब्लॉक द्वारा आयोजित एक राजनीतिक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को निशाना बनाकर कथित तौर पर अपमानजनक नारे लगाने के आरोप में रिजवी उर्फ ​​राजा नामक व्यक्ति को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। यह घटना आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा आयोजित मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान हुई। इस मामले पर राजनीतिक घमासान भी मच गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक्शन लिया।

इसे भी पढ़ें: National Sports Day | प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प, खेल उत्कृष्टता का वैश्विक केंद्र बनेगा भारत, मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी

यह गिरफ्तारी एक वीडियो के प्रसारित होने के बाद हुई, जिसमें आरोपी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव के पोस्टरों से सजे एक मंच से अपमानजनक बातें करते हुए दिखाई दे रहे थे। भाजपा ने तुरंत पटना के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई और कांग्रेस से माफ़ी मांगने की मांग की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहे गए कथित अपशब्दों की शुक्रवार को निंदा की। 

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,“दरभंगा में मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मंचों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल बेहद अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) को जनता दंडित करेगी।

इसे भी पढ़ें: शिक्षा विभाग ने सभी DEO को भेजा सख्त आदेश, 6 बिंदुओं पर तत्काल अनुपालन करने को कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को देश के लोकतंत्र पर धब्बा करार दिया। शाह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने लोकसभा मेंनेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आलोचना की। एक दिन पहले ही एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति दरभंगा शहर में यात्रा के दौरान मंच से मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करता हुआ दिखाई दे रहा था। गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाद्रा और राजद नेता तेजस्वी यादव बुधवार को दरभंगा शहर से मोटरसाइकिल से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुए थे।

प्रमुख खबरें

PM Modi से नहीं मिला, साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा: Baldevji Thakor

राजस्थान में Tribal Community के विकास पर 3200 करोड़ रुपये खर्च होंगे, CM Bhajanlal Sharma का एलान

Haryana BJP अध्यक्ष Archana Gupta बोलीं, जनसेवा और अंत्योदय पार्टी की मजबूत वैचारिक नींव

Gautam Gambhir की राय से Shreyas Iyer असहमत, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के हालात अलग