मुख्यमंत्री निवास घेरने आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने चलाई लाठी

By दिनेश शुक्ल | Oct 08, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर से बेरोजगारी और सरकार के झूठे वादों को लेकर युवक कांग्रेस की पद यात्रा गुरूवार को भोपाल पहुँची। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुँचे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री निवास घेराव की योजना को पुलिस ने विफल कर दिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता देश में बेरोजगार, महिलाओं के प्रति हो रही हिंसा और अन्य मांगों को लेकर सीएम हाउस का घेराव करने के लिए सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए थे। वही जब युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते ही रोक दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। 

इसे भी पढ़ें: सांवेर में व्यापारी से मिले 50 लाख 90 हजार रूपए, कांग्रेस का आरोप मतदाताओं को बांटने भेजी जा रही थी राशि

मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जैसे ही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़े पुलिस ने इनको रोका। जिसके बाद वह उग्र हो गए और बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया जिससे भगदड़ मच गई। कुछ कार्यकर्ता जमीन पर गिर गए तो कुछ को लाठी मारकर खदेड़ा दिया। वही पुलिस ने युवक कांग्रेस के इन कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके पहले जबलपुर से युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक भार्गव के नेतृत्व में पद यात्रा कर भोपाल पहुँचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने एकत्र होकर सभा की।

युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शशांक भार्गव ने बताया कि पैदल यात्रा में हम आम आम जनता को बताते हुए आए है कि इस प्रदेश में जनता को कैसे लुटा गया है। केंद्र ने झूठे वादे करके 2 करोड़ युवाओ को प्रतिवर्ष रोजगार देने की बात की थी, उस हिसाब से 12 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था, लेकिन आज युवा बेरोजगार है। इसी के साथ सरकार द्वारा अतिथि विद्वान शिक्षको के साथ भी धोखा दिया किया गया है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Trust का Secret Camera ऑपरेशन, ऐसे पकड़ा गया दान पेटी से चोरी का खेल

पहले T20I में Vaibhav Sooryavanshi को मौका क्यों नहीं? Shreyas Iyer ने बताई Team India की नई रणनीति

ISSF Junior World Championship में भारत का परचम, 7 Gold समेत 24 मेडल जीतकर Medal Tally में Top

ISSF Junior World Championship में भारत का परचम, 7 Gold समेत 24 मेडल जीतकर Medal Tally में Top