हरियाणा के हिसार में पुलिसकर्मी की घर के बाहर पीट-पीटकर हत्या, पांच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2025

हरियाणा पुलिस के एक उपनिरीक्षक (57 वर्ष) की यहां अपने घर के बाहर लोगों के एक समूह को हंगामा करने से रोकने की कोशिश करने के बाद कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि कुमार की डांट के बाद समूह वहां से चला गया, लेकिन फिर वापस आकर उन पर ईंटों से हमला कर दिया जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि हमलावर कुमार के ही मोहल्ले में रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई एक कार और एक स्कूटर जब्त कर लिया है। कुमार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के कार्यालय में तैनात थे और जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले थे। एसपी ने बताया कि उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें