दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2016

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आज संदिग्ध आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने कॉन्स्टेबल खुर्शीद अहमद गनई को आज सुबह पुलवामा के कोइल में उसके आवास के बाहर गोली मार दी।

 

उन्होंने बताया कि गनई गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में गनई ने दम तोड़ दिया।

 

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन