अफगानिस्तान में पुलिस कर्मी ने साथियों पर बरसाई गोलियां, सात की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

काबुल। देश के दक्षिणी प्रांत कंधार में एक पुलिस कर्मी ने अपने सहकर्मियों पर गोलियां चलाईं, जिसमें सात पुलिस कर्मियों की मौत हो गई। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अफगान पुलिसकर्मियों या सैनिकों के अपने हथियारों का इस्तेमाल कर अफगान बलों या अंतरराष्ट्रीय सैनिकों पर हमला करने की यह ताजा घटना है। 

प्रांतीय प्रवक्ता जमाल नासेर बारेकजाई ने कहा कि शाह वली कोट जिले में गोलीबारी कर हमलावर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस बीच, तालिबान के प्रवक्ता कारी युसूफ अहमदी ने कहा कि हमलावर ने तालिबान का हाथ थाम लिया है। तालिबान ने देश में अपने हमले बढ़ा दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक