विचार-विमर्श के बाद कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर तैयार की जाएगी नीति: राम माधव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा महासचिव और जम्मू कश्मीर में पार्टी मामलों के प्रभारी राम माधव ने मंगलवार को कश्मीरी पंडितों के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सरकार विस्थापित समुदाय के साथ व्यापक विचार-विमर्श किए बिना उनकी वापसी और पुनर्वास को लेकर कोई नीति नहीं बनाएगी। 

एक बयान के मुताबिक, ‘‘उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि सरकार विस्थापित समुदाय की चिंताओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और अगर वे तीन अलग बस्तियों या किसी एक खास क्षेत्र में लौटना चाहते हैं तो उनसे चर्चा की जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: हुर्रियत से बातचीत के सवाल पर राम माधव बोले, आतंकवाद समर्थकों से नहीं होगा कोई संवाद

बयान में कहा गया, ‘‘माधव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देकर विस्थापित समुदाय के बड़े हिस्से की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि सरकार वापसी के अंतिम प्रारूप पर समुदाय के नेताओं के साथ चर्चा करने के लिए तैयार है और रिहाइश के विभिन्न स्थानों पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।’’

प्रमुख खबरें

Odisha में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, Hirakud Dam के 12 गेट खोले गए

MCD दिल्ली की Naini Lake के कायाकल्प पर खर्च करेगी 9.73 करोड़ रुपये, जुलाई 2027 तक पूरा होगा काम

Harsh Sanghavi ने कहा, FTA से गुजरात के कपड़ा उद्योग को वैश्विक अवसर मिलेगा

Atiq Ahmed के बेटे की गाड़ी के पीछे चले 28 वाहनों पर FIR, तोड़ा था Toll Plaza