राजस्थान का सियासी ड्रामा: ऑडियो क्लिप पर बोले गजेंद्र सिंह शेखावत- आवाज मेरी नहीं, हर जांच के लिए तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार गिराने की साजिश में उनके कथित तौर पर संलिप्त होने का दावा करने के लिये कांग्रेस जिस ऑडियो क्लिप का हवाला दे रही है, उसमें उनकी आवाज नहीं है और वह हर जांच के लिए तैयार हैं। राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मीडिया में वायरल हुए ऑडियो में बातचीत कर रहे लोगों के बारे में कांग्रेस ने दावा किया है कि यह आवाज कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा, गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा नेता संजय जैन की है। इन रिकार्डिंग में कथित तौर पर विधायकों की खरीद फरोख्त के बारे में चर्चा हो रही है। कांग्रेस ने इस टेप का हवाला देते हुए मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने और उन्हें गिरफतार किए जाने की मांग की है। इस पर, राजस्थान से भाजपा के वरिष्ठ नेता शेखावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।’’ बाद में उन्होंने संस्कृत में एक ट्वीट किया , ‘‘ यतो धर्मस्ततो जयः’’। इसका अर्थ यह होता है कि जहां सच्चाई है, वहां जीत है। शेखावत के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह इस विषय में किसी भी जांच में सहयोग करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में सियासी उठापटक तेज, पायलट गुट के 2 MLA निलंबित, कांग्रेस का BJP पर बड़ा आरोप

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संजय जैन की गिरफ्तारी की मांग की है, जिन्हें वह भाजपा का नेता बता रहे हैं। वहीं, भाजपा ने ऑडियो क्लिप को मनगढ़ंत बताते हुए इसे खारिज कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘कांग्रेस अपना घर नहीं चला पाने का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ रही है, लेकिन जनता के सामने सच्चाई जगजाहिर है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास