कोरोना काल में भी जारी है बिहार में राजनीतिक खेल, मांझी के बयान ने बढ़ाई भाजपा की बेचैनी

By अंकित सिंह | May 25, 2021

कोरोना वायरस की वजह से फिलहाल बिहार की राजनीति को लेकर चर्चा बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन यह बात भी सच है कि बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अब कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही निशाना साथ रहे हैं। भले ही बिहार में सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में है लेकिन मांझी टीकाकरण को लेकर भी केंद्र की मोदी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद मांझी ने अपने ट्वीट को डिलीट तो जरूर कर लिया लेकिन कहीं ना कहीं बिहार की राजनीतिक गलियारों में एक नए चर्चा को जन्म दे दिया है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार मांझी के सहारे ही भाजपा पर दबाव बनाने की कोशिश में लगातार हैं। 

इसे भी पढ़ें: 12वीं की परीक्षा होनी चाहिए या नहीं ? बिहार के शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

बयान पर कुल मिलाकर देखें तो भाजपा के बड़े नेता भी चुप है। सुशील मोदी ने भी अब तक के जीतन राम मांझी के बयान पर कोई वक्तव्य नहीं दिया है। संजय जायसवाल ने भी तीन-चार दिनों से मांझी के बयान पर कोई ट्वीट नहीं किया है। भाजपा की चुप्पी का कारण यह भी है कि बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर वह फिलहाल बैकफुट पर है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भाजपा कोटे से मंत्री हैं। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। ऐसे में सबसे ज्यादा सवाल भाजपा से ही पूछे जा रहे हैं। फिलहाल भाजपा की कोशिश यह है कि वह विपक्ष को कोई नया मुद्दा ना दें।

बिहार सरकार का नया आदेश 

इन सबके बीच बिहार सरकार ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश को लेकर बिहार में राजनीतिक चर्चा गर्म हो गई है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि लॉकडाउन में कोई भी मंत्री किसी तरह का दौरा नहीं करेगा और ना ही किसी तरह का निरीक्षण करने जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर जरूरत महसूस हुई तो मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही समीक्षा मीटिंग कर सकते हैं। यह आदेश ऐसे समय में आया है जब खुद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा कोटे से मंत्री और सांसद लगातार बिहार में अस्पतालों का और टीकाकरण केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है कि मंत्री और विधायकों को जवाब देना मुश्किल हो जा रहा है। इसके अलावा भाजपा कोटे की ज्यादातर नेता नीतीश सरकार पर ही निशाना साथ रहे हैं। यही कारण है कि फिलहाल विधायकों और मंत्रियों को बिहार दौरे से रोका गया है।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच