बिहार में जेडीयू और आरजेडी के बीच पक रही सियासी खिचड़ी, तेजस्वी की ओर से नीतीश को दिया गया यह ऑफर

By अंकित सिंह | Jan 07, 2022

सियासत के लिहाज से देखें तो बिहार अपने आप में हमेशा दिलचस्प प्रदेश रहा है। वैसे तो खरमास चल रहा है लेकिन बिहार के सियासी हलचल पर काफी तेज है। दरअसल, बिहार में यह सवाल खूब सुर्खियों में है कि क्या जदयू एक बार फिर से आरजेडी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रही है। यह सवाल ऐसे ही नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की ओर से नीतीश कुमार को एक ऑफर दिया गया है। इतना ही नहीं, राजद ने अपने इस ऑफर के साथ यह भी दावा कर दिया कि खरमास बाद बिहार की सियासत में बड़ा भूचाल आ सकता है। इसी को लेकर अब तरह तरह के मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल पूरा का पूरा मामला जातिगत जनगणना को लेकर है। जातिगत जनगणना को लेकर जदयू और राजद एक साथ हैं।

इसे भी पढ़ें: राजनाथ ने पाकिस्तान को चेताया, कहा- जम्मू-कश्मीर में अपने नापाक इरादे से बाज आए

राजद की ओर से साफ तौर पर कह दिया गया है कि तेजस्वी यादव जातिगत जनगणना को लेकर नीतीश के साथ आने को तैयार है। राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने तो यहां तक कह दिया कि यह खुला संदेश है नीतीश कुमार को। बिहार की जनता के हित में जो वाजिब होगा उसके लिए राजद पीछे नहीं हटेगी और यह संदेश तेजस्वी यादव ने दिया है। दूसरी ओर भाजपा फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। भाजपा जातिगत जनगणना को लेकर बहुत कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फिलहाल संजय जायसवाल ने फेसबुक के माध्यम से एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने पार्टी का स्टैंड तो क्लियर नहीं किया लेकिन लालू यादव पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच