पंजाब में दलबदलुओं को खूब मिली तवज्जो, राजनीतिक दलों ने जमकर बांटे विधानसभा टिकट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

चंडीगढ़। पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के कई दलबदलुओं को उनकी नयी पार्टियों ने टिकट दिये हैं। ऐसे नेताओं में पूर्व खेल मंत्री और मौजूदा विधायक गुरमीत सिंह सोढ़ी, विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा और पूर्व मंत्री अनिल जोशी प्रमुख हैं। सोढ़ी पहले अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में खेल मंत्री थे और बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा ने अब फिरोजपुर जिले में गुरुहरसहाय से चार बार के विधायक को फिरोजपुर शहर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू ने मजीठिया को बताया परचा माफिया, बोले- अगर वादे पूरे नहीं किए तो छोड़ दूंगा राजनीति 

कांग्रेस ने अभिनेता और परोपकारी सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर को मैदान में उतारा है। दो बार के विधायक और कांग्रेस के पूर्व नेता अरविंद खन्ना, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे, संगरूर से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले खन्ना ने 2015 में कांग्रेस छोड़ दी थी। पंजाब के पूर्व मंत्री और तीन बार के विधायक जोगिंदर सिंह मान फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, जो कांग्रेस के साथ अपना 50 साल पुराना नाता तोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी

Amravati NICU Fire: नर्सों ने बचाई 36 नवजातों की जान, हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा