सिद्धू ने मजीठिया को बताया परचा माफिया, बोले- अगर वादे पूरे नहीं किए तो छोड़ दूंगा राजनीति

Navjot Singh Sidhu
प्रतिरूप फोटो

कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। खुद को कांग्रेस ही हरा सकती है। इसी बीच सिद्धू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर उनकी तरफ से किए गए वादे पूरे नहीं होते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

अमृतसर। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्मता जा रहा है। इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा और उन्हें परचा माफिया करार दिया। उन्होंने कहा कि मजीठिया ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है लेकिन मैंने किसी के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं कराया है। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू की पिछले 18 साल में एक भी उपलब्धि नहीं, अपनी सीट के लिए कुछ नहीं किया: मजीठिया 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि उन्होंने (बिक्रम सिंह मजीठिया) कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मैंने किसी के खिलाफ एक भी मामला दर्ज नहीं कराया है। सभी जानते हैं कि कांग्रेस एक मजबूत और सुरक्षित सरकार देगी। हम बनाएंगे नया पंजाब।

कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। खुद को कांग्रेस ही हरा सकती है। इसी बीच सिद्धू ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर उनकी तरफ से किए गए वादे पूरे नहीं होते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब के लिये कांग्रेस की प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी, मुख्यमंत्री चन्नी दो सीट से लड़ेंगे चुनाव 

सिद्धू के नाम एक भी उपलब्धि नहीं

मजीठिया ने सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा था कि राजनीति में पिछले 18 वर्षों के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू के नाम एक भी उपलब्धि नहीं है। वह और उनकी पत्नी शिअद-भाजपा और कांग्रेस सरकारों का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अमृतसर पूर्व के लिए कुछ नहीं किया। इसीलिए लोगों ने मुझसे वहां से चुनाव लड़ने और उनके अहंकारी और स्वार्थी शासन को खत्म करने की अपील की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़