चुनावों में पानी की तरह पैसे बहाते है राजनीतिक दल, भाजपा ने किए इतने खर्च

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2019

नयी दिल्ली। पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 122 करोड़ रुपये अपने चुनाव अभियान पर खर्च किये थे। पार्टी की ओर से चुनाव आयोग को सौंपे गये खर्च के ब्यौरे के मुताबिक भाजपा ने तीन पूर्वोत्तर राज्यों के विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान पर 14 करोड़ रुपये खर्च किये थे। भाजपा द्वारा आयोग के समक्ष पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में किये गये चुनावी खर्च के बारे में हाल ही में पेश किये गये ब्यौरे में यह जानकारी दी गयी है। 

इसके अनुसार भाजपा ने मई 2018 में हुये कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 122.68 करोड़ रुपये चुनाव अभियान पर खर्च किये थे। उल्लेखनीय है कि चुनाव के बाद राज्य में जद एस और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनायी थी। पार्टी ने मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड विधानसभा चुनाव में भी खर्च का ब्यौरा आयोग को सौंपा है। 

 

यह भी पढ़ें: NC के सत्ता में रहते जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे के साथ नहीं हुई छेड़छाड़: उमर

 

पिछले साल इन तीनों राज्यों में हुये चुनाव में भाजपा ने चुनाव अभियान पर 14.18 करोड़ रुपये खर्च किये थे। इनमें पार्टी ने मेघालय में 3.8 करोड़ रुपये, त्रिपुरा में 6.96 करोड़ रुपये और नगालैंड विधानसभा चुनाव में 3.36 करोड़ रुपये चुनाव अभियान पर खर्च किये थे। पार्टी के खर्च के ब्यौरे में भाजपा के स्टार प्रचारकों की यात्रा, मीडिया, प्रचार और हेलीकॉप्टर एवं अन्य यात्रा व्यय शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Odisha सरकार ने केंद्र से 1.56 करोड़ मच्छरदानी मुहैया करने का आग्रह किया

तटरक्षक बल ने भारतीय नौका से 173 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया, दो लोग हिरासत में

स्त्री-पुरूष समानता वाले संगठनों के प्रति महिला कर्मचारी अधिक वफादारः Report

Hajipur Lok Sabha Election 2024: पिता के गढ़ में जीत पाएंगे चिराग पासवान, राजद के शिवचंद्र राम से है मुकाबला