बिहार में शक्ति परीक्षण से पहले सियासी हलचल तेज, RJD MLC सुनील सिंह के घर CBI का छापा

By अंकित सिंह | Aug 24, 2022

बिहार में नीतीश सरकार आज अपना बहुमत बहुमत साबित करेगी। हाल में ही नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बना ली थी। इन सब के बीच बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है। शक्ति परीक्षण से पहले ही बिहार में राजद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजद एमएलसी सुनील सिंह के घर पर सीबीआई का छापा पड़ा है। सुनील सिंह के पटना आवास पर यह छापा पड़ा है। सुनील सिंह को लालू यादव का बेहद करीबी माना जाता है। दूसरी और सुनील सिंह के परिवार का दावा है कि उनके घर में कुछ भी नहीं मिलेगा। फिलहाल यह छापेमारी जारी है। सुनील सिंह ने कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वे यह सोचकर ऐसा कर रहे हैं कि डर के मारे विधायक उनके पक्ष में आएंगे।

 

इसे भी पढ़ें: बिहार में नीतीश सरकार के लिए आज ‘असली इम्तिहान’, स्पीकर का इस्तीफा से इनकार, JDU-BJP में वार-पलटवार


जानकारी के मुताबिक आरजेडी से जुड़े कुछ और लोगों के यहां छापेमारी की जा रही है। राज्यसभा सांसद अशफाक करीम के यहां भी छापेमारी की जा रही है। आज सुबह सवेरे ही यह कार्रवाई शुरू की गई है। जमीन के बदले नौकरी मामले को लेकर यहां छापेमारी चल रही है। सुनील सिंह ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। बिहार के अलावा झारखंड में भी कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। राजद ने साफ तौर पर कहा है कि बीजेपी के इशारे पर यह छापेमारी हो रही है। राजद नेता मनोज झा ने कहा कि केंद्र की ओर से खुन्नस में यह कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में लालू परिवार के ऊपर भी लगातार सीबीआई की कार्रवाई जारी है। इसको लेकर पहले भी छापेमारी की जा चुकी है। यह मामला उस समय का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे। 

 

इसे भी पढ़ें: कौन चला रहा है बिहार ? लाठीचार्ज की जांच मामले में बोले केंद्रीय मंत्री, क्या CM ने अपना विभाग तेजस्वी को दे दिया ?


बिहार के लिए महत्वपूर्ण दिन

बिहार के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब नीतीश सरकार विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेगी। इसके लिए विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। आज बिहार विधानसभा में पहले बहुमत परीक्षण होगा। उसके बाद स्पीकर का चुनाव भी होगा। दूसरी ओर वर्तमान स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने फिलहाल पद छोड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। आपको बता दें कि महागठबंधन के विधायकों ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इस अविश्वास प्रस्ताव को भाजपा नेता और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने झूठा बताया है और कहा है कि विधायी नियमों की अनदेखी की गई है। 

प्रमुख खबरें

Prime Minister Modi कोलकाता पहुंचे, शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे

बिहार सरकार ने अधिकारियों को बालू के अवैध खनन से निपटने का निर्देश दिया

रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी, नामांकन करने से पहले करेंगे शक्ति प्रदर्शन, मां के साथ में रवाना

गठबंधन की खातिर हमने वे सीटें भी छोड़ दीं जिन पर पांच बार जीत हासिल की थी: उद्धव