नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव लेकिन CM फेस..., दिलीप जायसवाल के बयान पर सियासी हलचल तेज

By अंकित सिंह | Feb 28, 2025

बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में बिहार में एनडीए और महागठबंधन के बीच सियासी लड़ाई देखने को मिलेगी। इसकी शुरुआत भी हो गई है। हालांकि, एनडीए में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चुनाव के दौरान सीएम का चेहरा कौन होगा? एक ओर जहां जदयू साफ तौर पर कह रही है कि नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा और नीतीश कुमार ही एनडीए के चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। दूसरी ओर आज बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के कुछ ऐसा बयान आया है जिसकी वजह से सियासी हलचल तेज हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: 'शारीरिक रूप से टायर्ड, मानसिक रूप से रिटायर्ड', नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर का तंज

हालांकि, दिलीप जायसवाल ने दोबारा मीडिया से कहा कि हमारा नारा है '2025, फिर से नीतीश'। इस पर किसी भी सवाल का कोई मतलब नहीं है। हम बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के लिए लड़ने जा रहे हैं। बिहार के मंत्री प्रेम कुमार कहते हैं, "एनडीए में यह तय हो गया है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने जा रहे हैं...।" सीएम के चेहरे पर उन्होंने कहा कि हम एक प्रक्रिया से गुजरेंगे। एनडीए में 5 पार्टियां हैं। हम सभी दलों की सर्वसम्मति से लिए गए फैसले का स्वागत करेंगे। 

प्रमुख खबरें

IndiGo 20th Anniversary: 20 हजार फ्री Domestic Flight Tickets का बड़ा ऐलान, जानिए कैसे मिलेगा पूरा Refund

Mansukh Mandaviya ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Raheja Developers के चेयरमैन और एमडी को दिल्ली अदालत से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत

SEBI द्वारा REIT और InvIT यूनिट के बदले डिपॉजिटरी रसीद की अनुमति देने पर विचार