रविदास जयंती पर सियासी संग्राम, ओबीसी वर्ग को साधने में जुटी पार्टियां, कांग्रेस-बीजेपी हुई आमने-सामने

By सुयश भट्ट | Feb 14, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में मिशन 2023 की तैयारियां शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस सभी वर्गों को साधने में जुटी हुई है। यूपी के तर्ज पर एमपी में भी जातिगत वर्ग को साधने के लिए दोनो ही पार्टियां शुरू हो गई है। और इस पर एमपी में रविदास जयंती राजनीति पर सियासत शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें:कमलनाथ 2023 की तैयारियों में जुटे, जीत के लिए इन चुनौतियों का करना होगा सामना 

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के प्रति आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके इसके लिए हम लगातार काम करते आये है। कांग्रेस बीजेपी की हमेशा ही करती है। यह कांग्रेस का राजनीतिक और चुनावी एजेंडा है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ को आयोजन करना ही था तो तब क्यों नहीं किया जब वह 15 महीने सरकार में थे।

आपको बता दें कि प्रदेश में पहली बार ग्राम पंचायत और जिला पंचायत स्तर पर रविदास जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीजेपी इस कार्यक्रम के जरिए दलितों को साधने की कोशिश कर रही है। वहीं संत रविदास की जयंती को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने आ गई हैं।

इसे भी पढ़ें:MP में विधायक निधि बढाने की तैयारी, विधानसभा अध्यक्ष करेंगे CM शिवराज से चर्चा 

दरअसल 15 फरवरी को कांग्रेस ने कमलनाथ के लिए कल आभार सम्मेलन का आयोजन किया है। विछड़ा वर्ग के संगठनों के साथ यह कार्यक्रम होगा। जहां ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने पर पीसीसी चीफ कमलनाथ का आभार व्यक्त किया जाएगा।

वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण का हक और अधिकार कांग्रेस  सरकार ने दिया है। बीजेपी पिछड़े वर्गो के साथ धोखा कर रही थी। और इसलिए मध्यप्रदेश के विभिन्न विछड़ा वर्ग संगठनों ने 15 फरवरी को भोपाल में बड़ा आयोजन रखा है। जिसमें कमलनाथ के प्रति प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश का पिछला वर्ग दृढ़ संकल्पित है कि 2023 में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनानी है।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka की जेल में Drug Mafia का खूनी खेल, दो गुटों के संघर्ष में 26 लोगों की दर्दनाक मौत

Iran का बड़ा दावा: Ayatollah Khamenei बनेंगे दूसरे Imam Hussain, याद रखी जाएगी शहादत

England T20 Series: लगातार दूसरी हार से Team India पर संकट, मिडिल ऑर्डर की नाकामी बनी सबसे बड़ी वजह।

Fitness पर उठे थे सवाल, Captain Sophie Molineux ने World Cup जिताकर आलोचकों का मुंह किया बंद