महात्मा गांधी को लेकर पीएम मोदी के बयान पर मचा सियासी घमासान, राहुल बोले- एंटायर पॉलिटिकल साइंस के छात्र को ही...

By अभिनय आकाश | May 29, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के इस दावे पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया कि दुनिया को रिचर्ड एटनबरो की 1982 की जीवनी पर आधारित फिल्म "गांधी" की रिलीज तक महात्मा गांधी के बारे में नहीं पता था। एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र ने बुधवार को अपने इस दावे पर कांग्रेस की आलोचना की कि रिचर्ड एटनबरो की 1982 की फिल्म 'गांधी' बनने से पहले तक दुनिया महात्मा गांधी के बारे में नहीं जानती थी। समाचार चैनल एबीपी को दिए एक साक्षात्कार में पीएम मोदी ने दावा किया कि महात्मा गांधी एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थे लेकिन दुनिया उनके बारे में नहीं जानती थी।

इसे भी पढ़ें: 'भाजपा ने पूर्वांचल को मच्छर और माफिया से मुक्त किया', Ballia में बोले Amit Shah, राहुल-अखिलेश पर भी निशाना

उन्होंने कहा कि अगर दुनिया मार्टिन लूथर किंग और नेल्सन मंडेला जैसे अन्य नेताओं के बारे में जानती है, तो गांधी भी उनसे कम नहीं थे। मोदी ने दावा किया कि अगर दुनिया मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला को जानती है तो , गांधी उनसे कम नहीं है और आपको यह स्वीकार करना होगा। मैं दुनिया भर में घूमने के बाद यह कह रहा हूं। जैसे ही टीवी साक्षात्कार का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कांग्रेस ने उनकी टिप्पणी के लिए प्रधान मंत्री की आलोचना की। 

प्रमुख खबरें

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, महाराष्ट्र सरकार का फैसला

Divya Choudhary: कैदियों से घरेलू काम कराने की आरोपी निलंबित जेलर कोटा से गिरफ्तार

Prabhasakshi NewsRoom: Kargil War छिड़ी तो खुद को रोक नहीं पाये थे Nana Patekar, सीधे रक्षा मंत्री से इजाजत लेकर युद्ध क्षेत्र में उतर गये थे

Sensex 264 अंक टूटा, शुरुआती कारोबार में Nifty भी 22,507 के स्तर पर फिसला