मेरे निजी जीवन के राजनीतिक विचार, पात्रों के विचारों का हिस्सा नहीं हो सकते: अनुराग कश्यप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

नयी दिल्ली। फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप की फिल्म ‘चोक्ड: पैसा बोलता है’ का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार से शुरू हो गया है और इस फिल्म में नोटबंदी का पहलू भी शामिल है, जिसको लेकर कश्यप का कहना है कि फिल्म उनके निजी जीवन के राजनीतिक विचारों को नहीं बल्कि पात्रों के रोजमर्रा के जीवन को दिखाता है। इस फिल्म में मध्यमवर्ग में शादी और इसके बीच वित्तीय दिक्कतों की कहानी है। फिल्म में बैंक कैशियर सरिता का किरदार सैयामी खेर और उसके बेरोजगार पति सुशांत का किरदार रोशन मैथ्यु ने निभाया है।

इसे भी पढ़ें: शूटिंग फिर से शुरू होने पर फिल्मकारों ने कहा- ‘‘लाइट, कैमरा, एक्शन’’ में अभी समय लगेगा

 

उन्होंने कहा, ‘‘ यह बेहद स्पष्ट है कि मेरे निजी जीवन के राजनीतिक विचार जिसे मैं ट्विटर पर पोस्ट करता हूं, वह मेरी फिल्म के पात्रों की राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। इन पात्रों को उतनी सुविधाएं हासिल नहीं हैं। अगर कोई रोजमर्रा के जीवन की परेशानियों से निपटने में ही लगा हुआ है तो उसे राजनीति के बारे में सोचने का समय नहीं मिलेगा। वे वही करते हैं जिससे उन्हें फायदा होता है। यह फिल्मनिर्मताओं का काम है कि वह उस समय को दिखाएं, शहर को दिखाएं और परिस्थिति को दिखाएं।’’ कश्यप ने कहा कि यह फिल्म जल्दी आ जाती लेकिन इसमें कई वास्तविक फुटेज इस्तेमाल किए गए हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फुटेज भी है जिसके लिए अनुमति लेने में कुछ वक्त लगा।

प्रमुख खबरें

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई