वेब सीरीज आश्रम को लेकर भोपाल में सियासत गरमाई, बीजेपी-कांग्रेस के नेता हुए आमने-सामने

By सुयश भट्ट | Oct 25, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल आश्रम-3 वेब सीरीज के क्रू पर बजरंग दल के हमले के बाद सियासत भी गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को गुंडों का दल कहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी, गृहमंत्री जी प्रदेश की जनता आपके पाले हुए गुंडों को कब तक बर्दाश्त करेगी। वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ईद पर जबलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले क्या शांति दूत थे?

दरअसल रविवार को आश्रम-3 की पुरानी जेल में शूटिंग चल रही थी। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जेल परिसर में घुए गए और हंगामा किया। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा के साथ झूमाझटकी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने वैनिटी वैन, कार, ट्रक में रखा सामान, मशीनरी में तोड़फोड़ की।

इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट लिखा कि बजरंग दल संघ का आपराधिक प्रवृत्ति का दल है। भोपाल फिल्मों की शूटिंग के लिए काफी लोकप्रिय हो गया है। प्रकाश झा ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माता है। क्या प्रकाश झा की यूनिट को भोपाल पुलिस द्वारा संरक्षण नहीं देना जाना चाहिए था।

इसे भी पढ़ें:सागर में मंदिर पर काला झंडा लगाने पर मुस्लिम युवक पर मामला दर्ज 

वहीं पलटवार करते हुए बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आश्रम पर वेब सीरीज बनाने वाले क्या कभी मदरसों पर वेब सीरीज बनाने की औकात रखते हैं। ईद पर जबलपुर में पुलिस पर हमला करने वाले क्या थे, राजा साहब? शांति दूत? उस दिन आपकी ट्विटर की चिड़िया क्यों नहीं चहकी?

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला