Bihar नतीजों पर गरमाई सियासत, Chidambaram ने वोटरों पर फोड़ा ठीकरा, BJP का पलटवार

By एकता | Nov 16, 2025

बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के एक हालिया लेख पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने रविवार को चिदंबरम की आलोचना करते हुए उनकी पार्टी पर खराब प्रदर्शन के बाद 'जनता की बेइज्जती' करने का आरोप लगाया।

पूनावाला ने चिदंबरम के कॉलम का उल्लेख करते हुए लिखा, 'पी. चिदंबरम लिखते हैं उन्हें सत्ता में लाना वोटरों की जिम्मेदारी है। ये लोग कितने हकदार और गुमराह हैं? ईवीएम को दोष दो, एसआईआर को दोष दो, अब बिहार की जनता को दोष दो। 95 हार के लिए राहुल को दोष मत दो। राहुल कुछ गलत नहीं कर सकते, जनता गलत है! कांग्रेस ने फिर बिहार का अपमान किया!'

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड बैंक के ₹14,000 करोड़ से खरीदे वोट? प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा आरोप, जांच की मांग की

चिदंबरम ने क्या लिखा?

पी. चिदंबरम ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' में प्रकाशित अपने कॉलम 'वोटिंग जिम्मेदारियों का अंत नहीं है' में एनडीए को मिली 202 सीटों की जीत और महागठबंधन की 35 सीटों पर मिली हार का विश्लेषण किया था।

उन्होंने लिखा कि भारी बेरोजगारी, करोड़ों लोगों के पलायन, गरीबी, शिक्षा और हेल्थकेयर की खराब हालत के बावजूद बिहार के लोगों ने बदलाव के लिए वोट नहीं दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि इन गंभीर समस्याओं के बावजूद लोगों ने ऐसा क्यों वोट दिया, 'इस बात का कोई जवाब नहीं है'।

चिदंबरम ने बिहार के वोटरों से 'चंपारण युग की भावना को फिर से खोजने' और नौकरियों की कमी, खराब स्कूलों और पेपर लीक को चुपचाप स्वीकार न करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: लालू की बेटी Rohini Acharya का छलका दर्द, कहा- मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई

चुनाव आयोग और विपक्ष पर निशाना

चिदंबरम ने विपक्षी पार्टियों की जमीन पर मजबूत संगठन बनाने में नाकामी की आलोचना की और कहा कि दोष पूरी तरह से विपक्षी राजनीतिक पार्टियों का है।उन्होंने चुनाव आयोग पर भी संदिग्ध और पक्षपातपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव की घोषणा के बाद भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये के कैश ट्रांसफर जारी रहने का हवाला दिया, जिसे उन्होंने 'वोटरों को खुली रिश्वत' बताया।

प्रमुख खबरें

Mohan Bhagwat ने New York में उद्योग जगत से की वार्ता, भारत-अमेरिका रिश्तों पर हुई चर्चा

Nepal Floods: गुजरात के 17 लोग लापता, केंद्र और विदेश मंत्रालय से साधा संपर्क

Bareilly Police ने तेज आवाज में बज रहे 11 DJ वाहन जब्त किए, लगाया 4.40 लाख का जुर्माना

Rajasthan में Swine Flu के 55 नए केस मिले, इस साल कुल संख्या 146 पहुंची