एमपी में ‘बुलडोजर’ को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा, कहा- सीएम अब कोर्ट भी घर में खोल लें

By सुयश भट्ट | Mar 24, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब यूपी के तर्ज पर अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। बुलडोजर को लेकर सियासत गरमा गई है। सूबे की शिवराज सरकार पर कांग्रेस हमला किया है। मुख्यमंत्री की अफसरों को नसीहत के मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में 12 से 14 साल तक के 3 लाख 44 हजार बच्चों को लगाया गया टीका 

वहीं सज्जन सिंह वर्मा ने गीता के प्रसिद्ध श्लोक को मॉडिफाइड कर पढ़ा है। श्रीकृष्ण के गीता श्लोक की पैरोडी कर पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदा यदा ही मोदिश्चय: मंदी भवति भारता: अभियुथनं अंध भक्त बेरोजगारी युगे युगे।

इसी कड़ी में पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जहां बुलडोजर की जरूरत है, वहां बुलडोजर चले। रेत की खदानों में बुलडोजर की जरूरत है। महिलाओं के अपराधियों को बुलडोजर से कुचलने की आवश्यकता है। उन्होंने सरकार पर सवाल दागा है कि एमपी में पनप रहे दलालों पर बुलडोजर कब चलेगा।

इसे भी पढ़ें:आतंकियों का एक और मददगार हुआ गिरफ्तार, विदिशा से अब्दुल करीम को किया अरेस्ट 

वहीं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि 2023 में सरकार पर जनता का बुलडोजर चलेग। कमलनाथ से बुलडोजर चलाना सीखा है। लेकिन नकल में अक्ल की जरूरत होती है। सरकारी माफियाओं पर बुलडोजर कौन चलाएगा। 12730 करोड़ रुपए बिना बिजली लिए बिजली कंपनियों को दिए गए। इस पर बुलडोजर कौन चलाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games में 29 सितंबर को भारतीय दल का पूरा शेड्यूल जारी, कई पदकों के लिए उतरेंगे खिलाड़ी

WPL 2027 Auction से पहले RCB ने Grace Harris को टीम से किया रिलीज

Amit Shah ने आतंकवाद रोधी प्रहार नीति के तहत हर स्तर पर स्वचालित प्रतिक्रिया तंत्र बनाने पर दिया जोर

Asian Games एथलेटिक्स में भारत की चमक, एक ही दिन में जीते 6 पदक